डीएम ने पिपरा खुर्द के ग्राम गुलहरिया मामले को लेकर अधिकारियों के साथ कि आवश्यक बैठक
डीएम ने पिपरा खुर्द के ग्राम गुलहरिया मामले को लेकर अधिकारियों के साथ कि आवश्यक बैठक
अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधि0 अभि0 जल निगम, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
बैठक दौरान नेबुआ नौरंगिया विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पिपरा खुर्द के टोला गुलहरिया में बुखार से पीड़ित दो मासूम बच्चों की मृत्यु होने पर कार्ययोजना के तहत बीमारी की रोकथाम पर गहन विचार विमर्श करते हुए सम्बन्धित विभागों की जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रभावी कार्यवाही अमल में लाये जाने का निर्देश दिए गये।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि सीएससी पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, उक्त ग्रामवासियों सहित अगल बगल के ग्रामों में स्क्रीनिंग किये जाने सहित चिकिसकों की टीम को मुस्तैदी से निगरानी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि उक्त गांव में जो भी व्यक्ति बीमार हैं या किसी होस्पिटल में भर्ती हैं उन्हें भी ट्रेस किया जाय। उन्होंने कहा कि जो 18 वच्चे चिन्हित किये गए हैं उन्हें समय समय पर दवाओं का सेवन कराने एवं प्रत्येक दिन प्रातः काल एवं सायंकाल की रिपोर्ट लेते हुए सीडीओ को उपलब्ध कराएं एवं स्थिति पर पैनी नजर रखते हुए चिकित्सकों को कुशल मार्गदर्शन करें।
जिलाधिकारि ने उक्त बीमारी के सम्बंध में बताया कि ये जानवरों में पाई जाती है तथा किसी मनुष्य से एक दूसरे में नही जाती है। उन्होंने पशुओं को आबादी से बाहर रखने एवं ग्राम वासियों के बीच जन जागरूकता हेतु बैनर/पोस्टर आदि के माध्यम से जागरूक किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। इसी प्रकार गांव में जिला पंचायत राज अधिकारि को ग्राम प्रधानों के माध्यम से जन जागरूकता सहित एंटी लार्वा का छिड़काव कराने, एवं साफ सफाई की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने इस बीमारी से सम्बंधित सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से बचने हेतु प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिए।