पुलिस पहरे में मंदिर लुटा! थावे धाम से करोड़ों की चोरी, सुरक्षा पर सवाल
आस्था पर वार: पुलिस सुरक्षा में थावे मंदिर से करोड़ों का माल साफ
पुलिस पहरे में मंदिर लुटा ! थावे धाम से करोड़ों की चोरी, सुरक्षा पर
सवाल
अमिट रेखा/राजू राय/गोपालगंज बिहार
गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर से करोड़ों की चोरी, वह भी पुलिस निगरानी में।जब आस्था का केंद्र सुरक्षित नहीं,तो आम आदमी की सुरक्षा की क्या गारंटी? मंदिर से करोड़ों रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी की घटना ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि मंदिर परिसर में पुलिस की तैनाती और निगरानी के बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि जब पुलिस सुरक्षा में स्थित मंदिर सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या भरोसा किया जा सकता है। श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के मुताबिक गोपालगंज थावे दुर्गा मंदिर में बुधवार रात को अज्ञात चोरों ने बंद मंदिर का ताला तोड़ कर मां का सारे आभूषण के साथ लॉकर की चोरी कर ली।जिसमे मां का सोने की मुकुट,सोने की हार,सोने की छतरी व चांदी का हार सहित लॉकर शामिल हैं।जब सुबह चार बजे मंदिर में आरती करने पहुंचें तीन पुजारी और एक सैप के जवान ने देखा की मंदिर के गर्भ गृह का तीन ताला टूटी हुई है।जिसको देख हैरत में पड़ गए। इसकी सूचना प्रधान पुजारी संजय पांडेय क़ो दी।प्रधान पुजारी संजय पांडेय ने बताया की बुधवार की शाम में आठ बजे मां की आरती करने के बाद मां की पट बंद कर दिया गया था।तथा मां की सोने की मुकुट को लॉकर में रखा गया था,एवम अन्य आभूषण मां के प्रतिमा में ही थी।गुरूवार की सुबह में मां के आरती के पहुंचे,तो देखा कि गर्भ गृह में लगे तीन ताला टूटा हुआ है और लॉकर गायब है। जबकि मंदिर के मेन गेट का ताला उसी तरह बंद पड़ा हुआ था।बताया जाता है कि दक्षिण दिशा के तरफ बन रहे मां का रसोईघर व प्रशानिक भवन के छत और चहारदीवारी पर सीढ़ी लगाकर रस्सी के सहारे अज्ञात चोरों द्धारा मंदिर परिसर में प्रवेश किया है। तथा चोरी की घटना का अंजाम दिया गया है। ताला तोड़ने के बाद गर्भ गृह के दरवाजे पर ऊपर और नीचे दो ताला रखा गया था।जबकि गर्भ गृह के सामने में एक ताला लगा हुआ था।ताला तोड़कर चोरो ने उसी स्थान पर रख छोड़ दिया था।
जिसकी सूचना मंदिर के टीओपी प्रभारी को दी गई। चोरी की घटना की सूचना मिलने पर एसपी अवधेश दीक्षित,सदर एसडीओ अनिल कुमार तथा सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार दुर्गा मंदिर में पहुंच कर तीन घंटे तक विधिवत जांच पड़ताल किया।साथ ही मंदिर के सेट आसपास के होटल एवम दुकानों लगे सीसी टीवी फुटेज को भी खंगाला।सीसी टीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों द्धारा मंदिर में चोरी की घटना 11बजकर 53 मिनट से लेकर 12 बजकर 14 मिनट तक यानी 21मिनट में ही चोरी की घटना का अंजाम देकर चोर रस्सी के सहारे बाहर निकल कर जंगल के तरफ फरार हो गए।पुलिस द्धारा सीसी टीवी फुटेज देखने पर अज्ञात चोरों द्धारा लॉकर उठाकर ले जाते दिख रहे हैं।रात में मंदिर की सुरक्षा में तैनात किए गए मंदिर न्यास नाईट गार्ड जैकी तथा सैप जवान सुनील कुमार की ड्यूटी थीं। लेकिन नाईट गार्ड जैकी नही आए थे,जबकि सैप जवान को सो गए थे।ऐसे में मंदिर की सुरक्षा में घोर लापरवाही सामने आ रही है। एसपी अवधेश दीक्षित के द्धारा मंदिर की चौबीस घंटे सुरक्षा के लिए चार सैप जवान के साथ एक टीओपी प्रभारी धीरज कुमार नियुक्त किए गए हैं। फिर भी मंदिर सुरक्षा में सेंध लगना पुलिस प्रशासन भी आरोप के दायरे में आ रही है।
गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर से करोड़ों की चोरी, वह भी पुलिस निगरानी में। करोड़ों की चोरी से दहशत स्थानीय लोगों में भय और गुस्सा पुलिस व्यवस्था पर खड़े है बड़े सवाल श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।