पथरदेवा वार्ड नंबर 3 मे अंबेडकर पार्क का निर्माण जोरों पर

Feb 20, 2026 - 11:23
 0
पथरदेवा वार्ड नंबर 3 मे अंबेडकर पार्क का निर्माण जोरों पर

पथरदेवा वार्ड नंबर 3 मे अंबेडकर पार्क का निर्माण जोरों पर 

32 लाख की लागत से बन रहा आधुनिक पार्क

अमिट रेखा/पथरदेवा / देवरिया

नगर पंचायत पथरदेवा क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 मछैला में अंबेडकर पार्क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 32 लाख रुपये की लागत से बन रहा यह पार्क आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। पार्क के चारों ओर आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है, जिससे रात्रि में पार्क जगमगाता नजर आएगा। साथ ही बीच में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा तथा फाउंटेन का निर्माण कराया जा रहा है।

निर्माण कार्य का निरीक्षण नगर पंचायत अध्यक्ष पथरदेवा कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था व संबंधित ठीकेदार को समय से कार्य पूर्ण करने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। नगर अध्यक्ष ने कहा कि यह पार्क बनकर तैयार होने के बाद जनपद का नंबर वन पार्क बनेगा, जहां लोगों को सैर-सपाटे के साथ-साथ स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिलेगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का आभार जताते हुए कहा कि कृषि मंत्री के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। निरीक्षण के दौरान सुरेश सिंह, प्रेम सिंह, सुनील सिंह, निजाम अंसारी व रोहित सिंह मौजूद रहे।