ओवरब्रीज के लिये खोदे में गड्ढा गिरे बाइक सवार,गंभीररूप से घायल
अमिट रेखा/ नितांत सिंह/पटहेरवा /कुशीनगर
हाइवे पर बन रहे ओवरब्रीज के पाया के लिये खोदे गये गड्ढे में सोमवार देर रात बाइक सवार तीन युवक गिर गए और वह तीनों गंभीररूप घायल हो गये।जिन्हें सीएचसी फाजिलनगर प्राथमिक इलाज के लिये निजी साधन से भेजा गया।जिनका इलाज वहां चल रहा है।घायल तीनों युवक एक ही गांव निवासी बताए जा रहे है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव कुचिया मठिया निवासी नियाज अहमद(26)पुत्र जहांगीर अहमद,मोहन कुमार(25) पुत्र राजू प्रसाद व आकाश कुमार(22) एक बाइक से ही फाजिलनगर से पटहेरिया की ओर आ रहे थे।उन्हें समउर की ओर जाना था तो वह पटहेरिया चौराहा से पूर्व कट से आने लगे।उसी लेन पर ओवरब्रीज का पाया बनाने के लिये गड्ढा खोदा गया।अभी पाया अर्ध्दनिर्मित है।गड्ढे के सड़क साइड में कोई अवरोध नही होने के कारण बाइक सवार तीनो उसी गड्ढे में जा गिरे।संयोगठीक था कि उस गड्ढे में कार्यदायी संस्था द्वारा दो दिन पूर्व ही कुछ मिट्टी गिरकर थोड़ा भर दिया गया था।उस गड्ढे में गिरने से वह तीनों गंभीररूप से घायल हो गए तो बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।आसपास के दुकानदारों की सूचना पर पहुँची उनके स्वजन बोलेरो से इन्हें सीएचसी फाजिलनगर पहुँचाया।बताया जा रहा कि बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाया हुआ था।दुकानदारों का कहना है कि ओवरब्रीज बना रही कार्यदायी संस्था द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है।खोदे गये गड्ढे पश्चिम तरफ कोई अवरोध नही लगाया गया।जबकि वहा से डाइवर्जन बना दिया गया है।जिससे हमेशा दुर्घटना की संभावना प्रबल बनी रहती है।थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया है कि पुलिस को दुर्घटना की कोई सूचना नही है।