विनोद कुमार गुप्ता ने एडवोकेट के रूप में विधिक कार्य शुरू किया, लोगों में खुशी

Feb 14, 2026 - 07:12
 0
विनोद कुमार गुप्ता ने एडवोकेट के रूप में विधिक कार्य शुरू  किया, लोगों में खुशी

विनोद कुमार गुप्ता ने एडवोकेट के रूप में विधिक कार्य शुरू

किया, लोगों में खुशी

अमिट रेखा/ संत राज यादव/ सहजनवा/ गोरखपुर


गोरखपुर ,थाना गीडा, विकासखंड पिपरौली ,के ग्राम कुरमौल के प्रख्यात व्यक्ति विनोद कुमार गुप्ता, जो अपने क्षेत्र में लोगों के दिलों की धड़कन के रूप में जाने जाते हैं, ने 12 फरवरी 2026 से एडवोकेट के रूप में विधिक कार्य शुरू किया है। विनोद कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राम आधार गुप्ता, अवकाश प्राप्त सब-रजिस्टार हैं ।और वर्तमान में शक्ति नगर कॉलोनी, रुस्तमपुर, गोरखपुर में निवास कर रहे हैं।विनोद कुमार गुप्ता ने अपने विधिक कार्यों की शुरुआत एन,आई,सी, ऑफिस के सामने स्थित कलेक्ट्री कचहरी, गोरखपुर में की। उन्होंने यह कदम वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र प्रसाद दुबे और प्रेमनारायण धर दुबे के मार्गदर्शन और सानिध्य में उठाया। उनके इस निर्णय से भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयबादी की प्रदेश महासचिव संत राज यादव ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें जनता की सेवा की भावना से जुड़े होने की कामना करते हैं तथा क्षेत्र के लोगों में इससे खुशी का माहौल है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि विनोद कुमार गुप्ता का एडवोकेट के रूप में जुड़ना न्यायिक क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव लाएगा। उनकी लोकप्रियता और अनुभव को देखते हुए, लोग उन्हें विधिक मामलों में एक भरोसेमंद सहयोगी मान रहे हैं।
ग्राम कुरमौल और आसपास के लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और इस नई शुरुआत को क्षेत्र के लिए एक नई उम्मीद मान रहे हैं।