युवती को बहला कर भगाया, मुकदमा दर्ज,जाँच में जुटी पुलिस                          

Feb 23, 2026 - 18:58
 0

युवती को बहला कर भगाया, मुकदमा दर्ज                              

        अमिट रेखा/सी०बी०तिवारी/बड़हलगंज/गोरखपुर 

 स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने रविवार देर शाम भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 87, 352 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है।
      प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 4 जनवरी 2026 की सुबह लगभग 6 बजे की है। आरोप है कि गांव के ही कुछ युवक युवती को घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने शादी का झांसा देकर इस वारदात को अंजाम दिया।पीड़िता की मां ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने आसपास के क्षेत्रों और संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन की लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना से कुछ दिन पहले आरोपी पक्ष ने गाली-गलौज की थी और जान-माल को नुकसान पहुंचाने तथा उनकी बेटी को भगा ले जाने की धमकी दी थी।पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से युवती की जल्द बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल सुनील राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश जारी है और सभी पहलुओं की जांच के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।