जिगिना चौराहे से लापता खुशबू गिरी कि तलाश मे जुटी पुलिस को नही मिली अभी कामयाबी

Feb 23, 2026 - 18:52
 0
जिगिना चौराहे से लापता खुशबू गिरी कि तलाश मे जुटी पुलिस को नही मिली अभी कामयाबी

जिगिना चौराहे से लापता खुशबू गिरी कि तलाश मे जुटी पुलिस को नही मिली अभी

कामयाबी।

अमि रेखा /संत राज यादव/ सहजनवा/ गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सहजनवां के वार्ड नंबर एक मे स्थित सुखदेव फौजी के मकान मे बतौर किरायेदार राजेश गिरी ग्राम केशरी मठिया थाना एकमा जिला छपरा रहते है।और यहा पर मेनहत मजदुरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते है।जिनकी लड़की कुमारी खुशबू गिरी उम्र 22 बर्ष रंग सावला लम्बाई लगभग 5 फिट एक सप्ताह पहले छपरा से जिगिना चौराहे पर रह रहे अपने पिता के पास आई थी।दिनांक 19 फरवरी को दोपहर लगभग दो बजे चौराहे पर जाने कि बात कह कर घर से निकली, काफी समय जब वापस नही आई तो माता पिता परेशान हो गए, और अगल-बगल ढुढना शुरू किये लेकिन कही पर कोई शुराक न मिलने पर रात नौ बजे  पुलिस को सुचना दिया। सुचना पाकर पुलिस सुखदेव के मकान पर आकर पूछताछ कर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश जारी कर दी, लेकिन आज चार दिन बित गया अभी लड़की का कोई पता नही लगा पायी है।लडकी के पिता ने लड़की का पता बताने वाले को पाच हजार रुपए ईनाम देने का भी घोषणा किये है।इस संदर्भ मे थानाध्यक्ष सहजनवां महेश चौबे से जब बात हुई तो उन्होने बताया कि तलाश जारी है। बहुत जल्द लड़की को ढुढ लिया जायेगा।