वैदिक मंत्रॊच्चारण के साथ ही सेवरही चीनी मिल का सत्र 2026 -27 की गन्ना पराई की शुभारंभ

Nov 25, 2026 - 22:00
Nov 25, 2026 - 22:05
 0
वैदिक मंत्रॊच्चारण के साथ ही सेवरही चीनी मिल का सत्र 2026 -27 की गन्ना पराई  की शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सेवरही चीनी मिल के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ

किसानों के गन्ने की तौल के बाद डोंगे में गन्ना डालकर शुरू हुई पेराई, मिल प्रबंधन व प्रगतिशील किसान रहे मौजूद

अमिटरेखा – कृष्णा यादव

तमकुहीराज, कुशीनगर। थे यूनाइटेड प्रोविंसेज शुगर कंपनी लिमिटेड, सेवरही चीनी मिल का पेराई सत्र 2026-27 बुधवार, 25 नवंबर को वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधिवत पूजन के साथ शुरू हो गया। मिल परिसर में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में महाप्रबंधक डॉ. रामवीर सिंह ने पूजा-अर्चना कर नए पेराई सत्र का विधिवत उद्घाटन किया।

नए सत्र के शुभारंभ पर किसानों द्वारा डनलप गाड़ियों से लाए गए गन्ने की तौल कराई गई। इसके बाद क्षेत्र के प्रगतिशील किसान, केन यूनियन अध्यक्ष, डायरेक्टर डेलीगेट तथा मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकत्र होकर परंपरागत तरीके से गन्ना डोंगे में डालकर पेराई सत्र की शुरुआत की। इस दौरान किसानों में नए सत्र को लेकर उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में चीनी मिल महाप्रबंधक डॉ. रामवीर सिंह, महाप्रबंधक गन्ना, अधिशासी निदेशक गन्ना, सेवरही केन यूनियन अध्यक्ष धीरेंद्र राय उर्फ राजू राय, केन यूनियन डायरेक्टर सुनील कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय प्रगतिशील किसान एवं मिल प्रबंधन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

नए पेराई सत्र के शुरू होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों में उम्मीद जगी है। किसानों को समय से गन्ना आपूर्ति, तौल एवं भुगतान व्यवस्था सुचारु रहने की अपेक्षा है।

Akhilesh Rai कार्यकारी संपादक अमिट रेखा हिंदी दैनिक समाचार पत्र