फाजिलनगर आलू मंडी में फिर बाइक चोरी, सब्जी खरीदने गए परिचित से गाड़ी गायब
आलू-मंडी-में-फिर-बाइक-चोरी
फाजिलनगर आलू मंडी में फिर बाइक चोरी, सब्जी खरीदने गए परिचित से गाड़ी गायब
एक ही स्थान से लगातार दूसरे दिन बाइक चोरी की घटना, वाहन चोरों के हौसले बुलंद
अमिट रेखा/फाजिलनगर (कुशीनगर)
फाजिलनगर स्थित आलू मंडी में वाहन चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रविन्द्र मिश्र पुत्र भोला मिश्र ग्राम बरदहा पाण्डेय की ब्लैक कलर हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या UP52Q5676 चोरी होने का है।
मिली जानकारी के अनुसार, वाहन स्वामी के एक परिचित उनसे बाइक मांगकर आलू मंडी में सब्जी खरीदने गए थे। बाइक खड़ी कर वह सब्जी खरीदने लगे। वापस लौटे तो मौके से बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वाहन स्वामी की ओर से डायल 112 पर सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि शाम 5:44 बजे के बाद बाइक चोरी हुई। गौरतलब है कि पिछले दिन शाम को भी इसी स्थान से दूसरी बाइक चोरी होने की खबर सामने आई थी।
एक ही स्थान पर लगातार दूसरे दिन बाइक चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत और नाराजगी है। अब सवाल उठता है कि आखिर वाहन चोरों पर अंकुश कब लगेगा और आलू मंडी में वाहन सुरक्षा की व्यवस्था कब सुनिश्चित होगी?