पथरदेवा में शिक्षक का बना अश्लील हरकत का वीडियो, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Feb 23, 2026 - 21:30
 0
पथरदेवा में शिक्षक का बना अश्लील हरकत का वीडियो, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

पथरदेवा में शिक्षक का बना अश्लील हरकत का वीडियो, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

अमिट रेखा / पथरदेवा / देवरिया

विकास खंड पथरदेवा के छीतौनी मोड़ स्थित एमवीडी एकेडमी स्कूल से जुड़े एक शिक्षक पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत का गंभीर आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

मामले मे एक पत्रकार द्वारा जब स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया गया तो प्रबंधक/एमडी संजय सिंह ने किसी भी प्रकार की जानकारी से इनकार करते हुए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उधर वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन संस्था की छवि बचाने के लिए मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है।ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सूत्रों के अनुसार शिक्षक कुशीनगर जिले का बताया जा रहा है। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है और जांच प्रक्रिया शुरू होने की बात कही जा रही है। अब सबकी निगाहें प्रशासन की निष्पक्ष कार्रवाई पर टिकी हैं।अब सवाल यह है कि इस तरह के चरित्रहीन शिक्षक विद्यालय में बच्चों को क्या शिक्षा देंगे अगर आज इस तरह की शिक्षक को बचाने का प्रयास किया जाएगा तो भविष्य में उस चरित्रहीन शिक्षक द्वारा क्या किया जा सकता है या हम सबसे परे नहीं है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह और थाना अध्यक्ष तरकुलवा भूपेंद्र सिंह ने कहा कि समाचार पत्र से इस मामले की जानकारी हुई है इसकी पुष्टि की जा रही है।