सड़क पर स्टन्ट दिखा रहे बाइक सवार युवक गिरा

Jan 21, 2026 - 19:08
 0

सड़क पर स्टन्ट दिखा रहे बाइक सवार युवक गिरा

अमिट रेखा/नितांत सिंह/ पटहेरवा /कुशीनगर

सोमवार के दिन स्कूल में पढ़ने आये  एक छात्र को बाइक से स्टन्ट दिखाना उस समय महंगा पड़ गया जब उसकी बाइक फिसलकर नाली में जा गिरी।मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें जाकर उठाया और उनकी बाइक बाहर निकाला ।स्टन्ट दिखाने के चक्कर में बाल बाल बचे बाइक सवार।
पटहेरवा में सोमवार के दिन एक इंटर कालेज के छात्र दोपहर में लंच के समय बाइक से स्टन्ट दिखाने लगा जब सर्विस रोड छात्र छात्रों से भरा हुआ था। बाइक पर सवार दो युवक अचानक छात्रों के बीच मे स्टन्ट दिखाने लगे और नाली में जा गिरे।बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी लेकिन सवार किसी तरह से बाल बाल बच गए।मौके पर  मौजूद अन्य छात्रों व लोगो ने नाली से खींच कर उनकी बाइक को निकाला तो किसी तरह से बाइक लेकर घर चलते बने।