मिशन शक्ति 5.0 का विशेष अभियान

Dec 12, 2025 - 11:42
Dec 12, 2025 - 11:42
 0

मिशन शक्ति 5.0 का विशेष अभियान

अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर 

मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज 5.0)  द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं कि सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुये। मिशन शक्ति 5.0 का विशेष अभियान के अनुपालन में आज दिनाक 10.12. 2025 को जनपद के विकास खण्ड  फाजिलनगर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हब फार इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन टीम के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआर्डिनेटर नलिन सिंह द्वारा बाल विवाह पर विशेष चर्चा करते हुए बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में सामूहिक विवाह में उपस्थित आम जनमानस को बताया गया साथ ही बाल विवाह ना करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में प्रीती सिंह जेण्डर स्पेसलिस्ट द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी लाभकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाइन, दत्तक ग्रहण इकाई आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा उक्त योजनाओं की लाभ लेने हेतु आम जनमानस से अनुरोध किया गया। इसके साथ ही शबन्दना कुशवाहा, जेण्डर स्पेसलिस्ट द्वारा प्रदेश में संचालित सभी हेल्पलाईन नम्बर जैसे चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, वन स्टाप सेन्टर 181, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090, 112, 108, 102 के बारे में भी विस्तृत जानकारी देते हुए इसके उपयोगिता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जन समूह को बाल विवाह न करने हेतु शपथ दिलाई गयी। 
               इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से  दिनेश कुमार, कम्प्यूटर आपरेटर, सुनीता पाण्डेय केसवर्कर, आदर्श सिंह केसवर्कर, मुनीष कुमार के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या नवविवाहित जोडे एवं हजारों की संख्या में महिलाएं एवं पुरूष उपस्थित रहें।