आएनई रेलवे की टीम ने लखनऊ को हराकर फाइनल में जगह बना लिया

Dec 25, 2025 - 11:30
 0
आएनई रेलवे की टीम ने लखनऊ को हराकर फाइनल में जगह बना लिया

आएनई रेलवे की टीम ने लखनऊ को हराकर फाइनल में जगह बना लिया

अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर /कुशीनगर 

स्थानीय पावानगर महावीर इण्टर कालेज के राज मालती स्टेडियम में आयोजित 20वीं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आएनई रेलवे की टीम ने क्रिकेट एसोसियेशन लखनऊ को 105 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना लिया। आतिशी पारी खेलने वाले रेलवे के खिलाड़ी आशीष सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। 
    मंगलवार को सुबह दस बजे से खेले गए इस मैच के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में लखनऊ के कप्तान हसन अख्तर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेलवे की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों के मैच में तीन गेंद शेष रहते हुए सभी विकेट गंवाकर 304 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें आशीष सिंह ने  84 रन, विराट जायसवाल 64 रन, भास्कर मणि त्रिपाठी ने 39 रन, कृतज्ञ सिंह ने 32 रन का योगदान दिया। लखनऊ के तरफ से गेंदबाजी करते हुए सत्यम चार विकेट, तथा हसन अख्तर, मनीष शर्मा, कुलदीप चौहान ने दो दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ के टीम  ने चौबीसवें ओवर के पहले गेंद पर सभी विकेट गंवाकर 199 रन ही बना सकी। जिसमें शौर्य सिंह ने 26 गेंदों 56 रन, समीर अंसारी ने 46 रन, सत्यम पाण्डेय 22 रन तथा मनीष शर्मा ने 20 रनों का योगदान दिया जबकि छः खिलाड़ी दहाई आंख भी पार नहीं कर सके। रेलवे के तरफ से गेंदबाजी करते हुए साबिद मलिक ने तीन विकेट, त्रिशाल त्रिवेदी तीन विकेट तथा निशांत राय भास्कर त्रिपाठी, कृतज्ञ सिंह व अंकीत ने एक एक विकेट लिए। लखनऊ के खिलाड़ी आशीष सिंह को उपजिलाधिकारी कसया डॉ संतराज सिंह बघेल ने मैन ऑफ मैच का पांच हजार रुपए और ट्राफी प्रदान किया। इसके पहले सुबह वरिष्ठ चिकित्सक डॉ योगेश्वर मद्धेशिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। मैच का अंपायरिंग बीसीसीआई पैनल अंपायर सतीश पाण्डेय तथा एपी सिंह ने किया जबकि थर्ड अंपायर संतोष सिंह रहे। मैच का स्कोरिंग बीसीसीआई के स्कोरर एसपी सिंह ने किया। मैच का कमेंट्री मोहम्मद अलम, गुड्डू पाण्डेय और आईपीएल के कमेंटेटर सुमित कुमार मिश्रा ने किया। मैच का लाइफ प्रसारण सचिन यादव, प्रभारी सिंह संदीप यादव द्वारा किया जा रहा है। स्कोर बोर्ड का संचालन आयान द्वारा किया गया। इस दौरान आयोजन समिति के संरक्षक रिटायर्ड आरटीओ अजय त्रिपाठी, अभय त्रिपाठी, डॉ रामानुज पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन शुक्ला, कुंवर शाही, सत्यम त्रिपाठी, शुभम त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह, टीएन राय, शिवशंकर तिवारी, चन्दन दूबे, मनोज चौबे, विनीत कुमार बंटी, आजाद अंसारी, प्रदीप सिंह, उदयभान सिंह, कबीन्द्र सिंह, गुडडू चौहान, पिंटू राय, मनीष ओझा, राहुल सिंह, सऊद अली, दारोगा, अशरफ अंसारी, खुर्शीद आलम, पिंटू सिंह, भास्कर पाण्डेय, पंकज ओझा, मोनू इराकी, अनुराग कुशवाहा, सत्येंद्र पाण्डेय, नागेन्द्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।