महाराजगंज: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रम्हौली मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का अनुश्रवण  करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ डॉक्टर केपी सिंह

Dec 16, 2025 - 11:40
 0

अमिट रेखा /जितेंद्र तिवारी/ महराजगंज

महाराजगंज  जनपद के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रम्हौली पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का अनुश्रवण करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ डॉक्टर केपी सिंह साथ में बी.पी.एम सूर्य प्रताप सिंह भी मौके पर मौजूद रहे l मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉक्टर मदन लाल चौरसिया द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा था l साथ में होम्योपैथिक डॉक्टर रत्नेश कुमार का भी ड्यूटी इस मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में लगा हुआ था जो वह भी मरीजों का इलाज कर रहे थे l समय करीब 1:00 बजे तक 36 मरीज देखे गए थे मेले में रेबीज इंजेक्शन मौजूद था वह साफ सफाई का व्यवस्था मौके पर सुदृढ़ पाया गया l एनम विजयलक्ष्मी द्वारा मरीजों को मौके पर देखभाल कर रही थी एवं श्रुति लैब टेक्नीशियन द्वारा मरीजों को चेकअप किया जा रहा था l