उनवल में चेचक का प्रकोप, नगर पंचायत के लोगों ने टीकाकरण की मांग की

Dec 16, 2025 - 11:06
 0

उनवल में चेचक का प्रकोप, नगर पंचायत के लोगों ने टीकाकरण की मांग की

अमिट रेखा /राम अशीष तिवारी 

खजनी /गोरखपुर । नगर पंचायत उनवल के वार्ड नंबर चार, वार्ड नंबर चौदह,वार्ड नंबर बारह में चेचक का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। नगर पंचायत में चेचक का प्रकोप नवंबर से ही बना हुआ है ।
 चेचक से प्रभावित प्रभाकर तिवारी उम्र 38 तथा अमित पांडेय उम्र32 प्रखर तिवारी उम्र 12 इस तरह से दर्जनों लोग हिन्दू, मुस्लिम परिवार प्रभावित है।
 उक्त के संबंध में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उनवल के डाक्टर ऐ के पांडेय का कहना है कि जिले पर इसकी सूचना दी गई है।