सांसद पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुभकामना संदेश-नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल
सांसद पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुभकामना संदेश-नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल
अमिट रेखा /जितेंद्र तिवारी/ महराजगंज
भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय एवं अनुभवी सांसद पंकज चौधरी जी को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सिसवा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ प्रेषित किया गया
पंकज चौधरी जी का राजनीतिक जीवन संगठन, सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है। उन्होंने अपने लंबे संसदीय अनुभव, जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और संगठनात्मक दक्षता के बल पर पार्टी को निरंतर मजबूत किया है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनका चयन इस बात का प्रमाण है कि पार्टी नेतृत्व को उनके अनुभव, दूरदर्शिता और कार्यक्षमता पर पूर्ण विश्वास है।
उत्तर प्रदेश जैसे विशाल और विविधतापूर्ण राज्य में संगठन की कमान संभालना एक बड़ी जिम्मेदारी है। हमें पूर्ण विश्वास है कि श्री पंकज चौधरी जी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश संगठन और अधिक सशक्त होगा, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में संगठन निर्णायक भूमिका निभाएगा।सिसवा नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री गिरजेश जायसवाल ने कहा कि श्री पंकज चौधरी जी का सरल स्वभाव, सुलभता और कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण उन्हें एक प्रभावशाली संगठनकर्ता बनाता है। उनके नेतृत्व में पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रहित और विकास की राजनीति को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगी। ईश्वर से कामना है कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल सफल, प्रेरणादायक और ऐतिहासिक सिद्ध हो। एक बार पुनः इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।