बांसगांव मे युवाओं ने किया कंबल वितरण

Jan 11, 2026 - 20:02
 0
बांसगांव मे युवाओं ने किया कंबल वितरण

बांसगांव मे युवाओं ने किया कंबल वितरण

अमिट रेखा /राधेश्याम शास्त्री /दुदही ब्लॉक /कुशीनगर

कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंद और असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से साथी द फोर पिलर्स चैरिटेबल ट्रस्ट सेवा संस्थान बांसगांव की ओर से बुधवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवाओं ने चौरिया, असगर टोला, रसीद टोला, जमुआन, बैरिया, खैरवा, घूरपट्टी, खलवा टोला, बिंटोली, हरिजन बस्ती आदि गांवों में सैकड़ो जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया।
ठंड के इस मौसम में गरीब और बेसहारा लोगों के लिए रातें काटना मुश्किल हो रहा है। ऐसे समय में साथी ट्रस्ट की इस पहल ने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ झलकती नजर आई।
इस सेवा कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष कुलदीप शर्मा और प्रबंधक उपेंद्र चौहान के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान सचिव एखलाक अहमद, कोषाध्यक्ष सतीश सिंह, इरशाद अंसारी, विजय साहनी, विकास साहनी, मनोज पटेल, चंदू शर्मा और शहजाद सहित अन्य सदस्यों ने गांव-गांव जाकर कंबल वितरण किया। वहीं इस सेवा कार्य के लिए सद्दू खान, रोहित यादव, अजीत प्रकाश, शुभम कुमार रौनियार, अरुण यादव, विनय पटेल, प्रमोद कुमार, सत्यम, छोटेलाल पटेल समेत कई सहयोगियों ने सेवा कार्य को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। आगे भी इसी तरह के जनहितकारी और सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। स्थानीय लोगों ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।