बेटी की अश्लील वीडियो दामाद को भेजने का आरोप मुकदमा
अमिट रेखा/ नितांत सिंह/ पटहेरवा /कुशीनगर
बेटी का अश्लील वीडियो दामाद के पास गांव के एक युवक पर भेजने का आरोप लगाते हुये पीड़ित पिता ने कहा है कि इस घटना से उसकी बेटी के ससुराल में विवाद पैदा हो गया है।आये दिन मारपीट हो रही है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव के एक पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसकी बेटी की शादी गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में हुआ हैं।गांव के एक युवक द्वारा उसके बेटी की कुछ पुराना वीडियो उसके दामाद के पास उसके व्हाट्सएप पर भेज दिया गया है।इस घटना को लेकर उलाहना लेकर युवक के घर गया तो युवक ने उसे गाली गुप्ता देते हुये जान से मारने की धमकियां दे रहा है।पीड़ित पिता ने कहा कि उसके दमाद के वाट्सप पर अश्लील वीडियो भेजने से उसके बेटी के पति द्वारा उसके बेटी के साथ ससुराल वालों से विबाद पैदा हो गया है।।पुलिस ने इस प्रकरण की जांच कर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर ली है।जब कि थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया पीड़ित पिता के तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कर जाच की जा रही है।