कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Jan 2, 2026 - 20:40
 0

कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अमिटरेखा/हारून अली/पटहेरवा /कुशीनगर 

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मारपीट सहित अन्य मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
  थाना क्षेत्र के लवनिया गांव की विंदा देवी ने सिविल जज कुशीनगर में 173 (4) के तहत बाद दाखिल कर बताया था कि 5 अप्रैल 2025 को पड़ोसी सुजीत यादव,राजाराम यादव सहित अन्य लोग अचानक लाठी डंडे से लैस होकर दरवाजे पर आ गए और गाली गलौज करने लगे।पीड़िता के मना करने पर आरोपी उसे मारने के लिए दौड़ा दिए जान बचाकर जब घर में भागी तो आरोपी घर में घुस कर मारपीट किया । बीच बचाव करने आए पीड़िता के बेटे को भी आरोपियों ने उसे भी मारा पीटा। पीड़ित महिला का आरोप था कि आरोपी उसे घसीटते हुए बाहर ले गए और कपड़े फाड़ कर लज्जा भंग किए। घर में रखा समान भी तोड़ फोड़ दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी सुजीत यादव,राजाराम यादव,दयाशंकर सहित 5 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेंद्र राय ने बताया कि केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।