एसआईआर कार्य में कार्यकर्ताओं सक्रिय करने का मंत्र दे गए विधायक

Feb 2, 2026 - 21:50
 0
एसआईआर कार्य में कार्यकर्ताओं सक्रिय करने का मंत्र दे गए विधायक

एसआईआर कार्य में कार्यकर्ताओं सक्रिय करने का मंत्र दे गए विधायक

अमिट रेखा/नितांत सिंह/पटहेरवा /कुशीनगर

एसआईआर कार्य में बचे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिये भाजपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने का क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने मन्त्र दिया।
 पटहेरवा मण्डल के मोगलपुर में शिवमंदिर के प्रांगण ने शुक्रवार को विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि एसआईआर कार्य बहुत महत्वपूर्ण है।प्रत्येक बूथ व गांव के मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट शामिल होना चाहिये।सभी वयस्क मतदाता का नाम अगर वोटर लिस्ट से दर्ज होने में कोई दिक्कत आये तो तत्काल संबधित अधिकारी से मिलकर समस्या का निस्तारण करावे।उन्होंने कहा कि खास कर गांव में बहुत मतदाताओं को जानकारी के अभाव उनका नाम दर्ज नही हो पाए है।उन्होंने बूथ अध्यक्ष को इस समस्या पर सक्रिय होने की नसीहत दी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमलेश तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैया शर्मा,ठाकुर विजय प्रताप सिंह,सुनील सिंह आदि उपस्थित थे।