सघन छापेमारी में पच्चीस लीटर कच्ची शराब बरामद, शराब माफिया फरार

Jan 28, 2026 - 07:26
 0

सघन छापेमारी में पच्चीस लीटर कच्ची शराब बरामद, शराब माफिया फरार

अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर/ कुशीनगर 

नगर पंचायत फाजिलनगर में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर आम जन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने  कच्ची शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त रूप अपनाते हुए निर्णायक अभियान छेड़ दिया है। कच्ची शराब के अड्डों की कमर तोड़ने का संकल्प लेकर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत फाजिलनगर में मंगलवार को पासी टोला वार्ड नंबर एक में फाजिलनगर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार वर्मा ने मय फोर्स के साथ अवैध रूप से संचालित कच्ची शराब बनाने की सूचना पर पहुंचे। इस दौरान लगभग पच्चीस लीटर कच्ची शराब पकड़ा गया और पुलिस द्वारा इसको मौके पर ही नष्ट कर दिया गया और चेतावनी भी दी गई आगे इस तरह के मामले नहीं आना चाहिए इस कार्यवाही से कच्ची शराब बनाने वाले कारोबारियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।वहां पर पुलिस टीम कच्ची शराब के धंधेबाजों के घरों तक पहुंची और कार्रवाई में जुट गई। पुलिस द्वारा लगभग पच्चीस लीटर कच्ची शराब नष्ट की गई।
पुलिस के आने की खबर लगते ही कच्ची शराब बनाने वाले माफिया फरार हो गए । उनके घरों में केवल महिलाएं ही थीं। इस लिए किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।कार्रवाई शुरू होने के बाद मौके पर काफी भीड़ जूट गई ।