फाजिलनगर के जीवी कंप्यूटर के बच्चे हुए सम्मानित
अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर/ कुशीनगर
नगर पंचायत फाजिलनगर के वार्ड नंबर छः के निवासी और व्यापार मंडल फाजिलनगर के भावी प्रत्याशी अध्यक्ष पद बृजजिशोर उर्फ बी.के.सिंह ने आज शारदा काम्प्लेक्स बाबू बाजार फाजिलनगर कुशीनगर में संचालित जीवी कम्प्यूटर एजुकेशन सेंटर में अपने वादे को निभाते हुए बच्चों को कम्प्यूटर दे कर सम्मानित किया । जिसमें दो छात्रों क्रमशः गुड़िया यादव ग्राम धुनवलिया व विपिन यादव ग्राम बदुरावं को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। संस्थान और इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी शिक्षकगण का इस उत्कृष्ट कार्य के लिए शुभकामनाए दी और कहा कि बच्चों को इसी तरह आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए इससे सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा इस मौके पर जीवी कंप्यूटर के संचालक शिक्षक मौजूद रहे।