मिशन शक्ति 5.0 का विशेष अभियान के अनुपालन में हुआ पडरौना में आयोजित 

Dec 17, 2025 - 11:28
 0
मिशन शक्ति 5.0 का विशेष अभियान के अनुपालन में हुआ पडरौना में आयोजित 

मिशन शक्ति 5.0 का विशेष अभियान के अनुपालन में हुआ पडरौना में आयोजित 

अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर 

जिला प्रोवेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने बताया कि  महिलाओं एवं बालिकाओं कि सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुये मिशन शक्ति 5.0 का विशेष अभियान के अनुपालन में  दिनांक 16.12.2025 को जनपद के विकास खण्ड पडरौना में आयोजित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत किसान इण्टर मीडिएट कालेज साखोपार में हब फार इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन टीम के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआर्डिनेटर नलिन सिंह द्वारा बाल विवाह पर विशेष चर्चा करते हुए बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में विद्यालय की छात्र छात्राओं को बताया गया साथ ही बाल विवाह ना करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी लाभकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाइन, विशेष दत्तक ग्रहण इकाई आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा उक्त योजनाओ की लाभ लेने/दिलाने हेतु विद्यालय के छात्र छात्राओं से अनुरोध किया गया। इसके साथ ही श्रीमती बन्दना कुशवाहा, जेण्डर स्पेसलिस्ट द्वारा प्रदेश में संचालित सभी हेल्पलाईन नम्बर जैसे-चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, वन स्टाप सेन्टर 181, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090,112, 108, 102 के बारे में भी विस्तृत जानकारी देते हुए इसके उपयोगिता के बारे में बताया गया। 
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित शिक्षक एवं छात्र छात्राओं को बाल विवाह न करने हेतु शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर विद्यालय से प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह एवं आचार्य पवन कुमार पाण्डेय, बृजेश सिंह,  साधना सिंह, स्मृता पटेल, दीपमाला मिश्रा आदि के साथ साथ विद्यालय के समस्त शिक्षकगण तथा सैकडो की संख्या में छात्र छात्राये उपस्थित रहें।