पैसा लेने के बाद लगाया गलत आरोप – दुर्गा प्रसाद गुप्ता
पैसा लेने के बाद लगाया गलत आरोप – दुर्गा प्रसाद गुप्ता
अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया
विकास खंड पथरदेवा के ग्राम सभा बिंदही में बीते मंगलवार को महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। महिला के पुत्र ने गांव के व्यक्ति पर पिता की जमीन बहला-फुसलाकर लिखवाने का आरोप लगाया था। आरोप के अनुसार जमीन के बदले रुपये न मिलने से आहत होकर महिला संबंधित व्यक्ति के घर पैसे मांगने गई थी और घर लौटने के बाद आत्महत्या कर ली।
हालांकि बैनामा कराने वाले दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि जमीन का बैनामा विधिवत हुआ था और उसकी पूरी रकम महिला के पति द्वारा बताए गए खातों में भेजी गई। दुर्गा प्रसाद गुप्ता के अनुसार आरोप लगाने वाला महिला का पुत्र भी पैसा ले चुका है, जिसका वीडियो प्रमाण उनके पास मौजूद है। उन्होंने यह भी बताया कि महिला की छोटी बेटी की शादी जहां तय हुई थी, वहां भी महिला के पति के कहने पर फोनपे के माध्यम से धनराशि भेजी गई है, जिसका स्टेटमेंट उनके पास है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।हालाँकि वीडियो की पुष्टि समाचार पत्र नही करता है।