जल्द से जल्द कराये किसान पंजीकरण - नगर अध्यक्ष क्रांति सिंह
जल्द से जल्द कराये किसान पंजीकरण - नगर अध्यक्ष क्रांति सिंह
अमिट रेखा/बघौचघाट/ देवरिया
आदर्श नगर पंचायत पथरदेवा कार्यालय में शनिवार को किसान पंजीकरण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चेयरमैन क्रांति सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष अभियान के दौरान उन किसानों का पंजीकरण किया गया, जो अब तक किसी कारणवश इससे वंचित रह गए थे। अभियान में बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर अपना पंजीकरण कराया।
इस अवसर पर चेयरमैन क्रांति सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ उठाने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने अपील की कि जिन किसानों का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है, वे बिना देर किए नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।
उन्होंने यह भी कहा कि समय पर पंजीकरण कराने से किसानों को विभिन्न योजनाओं जैसे अनुदान, बीमा, और अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। चेयरमैन क्रांति सिंह ने किसानों को जागरूक करते हुए कहा, “आपकी भागीदारी ही आपके विकास की कुंजी है।”
अभियान के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने किसानों की सहायता कर पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया। इस पहल से क्षेत्र के किसानों में उत्साह देखा गया जो इस प्रयास की सराहना किए।