नवागत थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने संभाला भटनी थाने का कार्यभार, थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्याएं

Dec 30, 2025 - 11:50
 0

अमिट रेखा / देवरिया

भटनी थाने के नवागत प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय राय ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।समाधान दिवस पर कुल 9 मामले सामने आए जिनमें से 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। फरियादियों से संवाद के दौरान प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय राय ने कहा कि पीड़ित अपनी समस्याएं बिना किसी भय के खुलकर बताएं, पुलिस उनकी हर संभव मदद करेगी।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराधियों और तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
समाधान दिवस के दौरान कई मामलों का मौके पर निस्तारण होने से फरियादियों ने राहत की सांस ली।