जिला अस्पताल में अनुशासनहीनता पर सख्त हुए सीएमओ, पोस्टमार्टम से मना करने पर तीन चिकित्सकों पर कार्यवाही
जिला अस्पताल में अनुशासनहीनता पर सख्त हुए सीएमओ, पोस्टमार्टम से मना करने पर तीन चिकित्सकों पर कार्यवाही
अमिट रेखा/ जितेंद्र तिवारी/ महराजगंज
महाराजगंज जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम ड्यूटी से इनकार करने के मामले को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ श्रीकांत शुक्ला ने गंभीरता से लेते हुए तीन चिकित्सकों के खिलाफ कड़ा रूख अपनाया है सीएमओ ने संबंधित चिकित्सकों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के साथ-साथ उनका दो- दो दिन का मानदेय भी रोक दिया है इसके अलावा मामले में समय से संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है l नोटिस जारी किए गए चिकित्सकों में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण आनंद, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शरीक नवाज और संविदा फिजिशियन डॉक्टर दुर्गेश शुक्ला शामिल है सीएमओ कार्यालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि जिला अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के लिए पूर्व से चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित थी l इसके बावजूद ड्यूटी से इनकार किया गया l सीएमओ कार्यालय ने इसे उच्चधिकारियों के आदेशों की अवहेलना बताते हुए कहा कि यह आचरण राजकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और उदासीनता को दर्शाता है नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पोस्टमार्टम ड्यूटी आपातकालीन सेवा की श्रेणी में आती है जिसे किसी भी स्थिति में नजर अंदाज नहीं किया जा सकता l इस संबंध में सीएमओ डॉक्टर श्रीकांत शुक्ला ने कहा कि जिला अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य इकाई में आपात सेवाओं से जुड़े कार्यों को हल्के में लेना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम केवल एक चिकित्सकीय प्रक्रिया नहीं बल्कि एक कानूनी और प्रशासनिक दायित्व भी है जिसका समय पर और निष्पक्ष रूप से पूरा होना आवश्यक है l सीएमओ ने यह भी कहा कि यदि निर्धारित अवधि में तीन चिकित्सकों की ओर से संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता है तो उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी और पूरा प्रकरण शासन को भेजा जाएगा स्वास्थ्य विभाग की इस कार्यवाही से जिला अस्पताल में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर स्पष्ट संदेश गया है कि आपात सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी l