मेहरू कुंडल के प्रधान प्रेमचंद यादव के पुत्र आयुष यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना

Apr 14, 2026 - 07:02
 0
मेहरू कुंडल के प्रधान प्रेमचंद यादव के पुत्र आयुष यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना

मेहरू कुंडल के प्रधान प्रेमचंद यादव के पुत्र आयुष यादव के उज्ज्वल

भविष्य की कामना

अमिट रेखा/ संतराज यादव/सहजनवा/ गोरखपुर 

गोरखपुर तहसील सहजनवा ,विकासखंड  पाली, ग्राम सभा मेहरू कुंडल, में प्रधान प्रेमचंद यादव के पुत्र आयुष यादव के दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। संत राज यादव (भाकियू राष्ट्रीयतावादी के प्रदेश महासचिव)ने आयुष के शिक्षा और संस्कारों से सुसज्जित जीवन की प्रार्थना करते हुए कहा कि वह अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर ग्रामवासियों और परिवारजनों ने भी आयुष के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधान प्रेमचंद यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष को एक शिक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।
गांव के लोगों का कहना है कि आयुष में प्रतिभा और संस्कारों का अद्भुत मेल है, और वह निश्चित रूप से अपने परिवार और समाज का गौरव बढ़ाएंगे। यह क्षण परिवार और गांव के लिए गर्व का है। उक्त अवसर पर सपा के पूर्व विधायक यशपाल रावत भी मौजूद थे।