16 अप्रैल को बघौचघाट थाने में लावारिस वाहनों की होगी नीलामी

Apr 11, 2026 - 17:49
 0
16 अप्रैल को बघौचघाट थाने में लावारिस वाहनों की होगी नीलामी

16 अप्रैल को बघौचघाट थाने में लावारिस वाहनों की होगी नीलामी

अमिट रेखा/बघौचघाट/ देवरिया

पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देश पर बघौचघाट थाना परिसर में खड़े लावारिस वाहनों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में, उप जिलाधिकारी सदर के आदेशानुसार 16 अप्रैल 2026 को थाना परिसर में 12 वाहनों की नीलामी कराई जाएगी। यह नीलामी नायब तहसीलदार रामपुर कारखाना की अध्यक्षता में संपन्न होगी।

थानाध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी व नियमानुसार होगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि पर थाना बघौचघाट पहुंचकर नीलामी में भाग ले सकते हैं। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से समय पर उपस्थित होकर प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।