जनपद में यातायात जागरूकता अभियान संचालित

Dec 23, 2025 - 12:49
 0
जनपद में यातायात जागरूकता अभियान संचालित

जनपद में यातायात जागरूकता अभियान संचालित

अमिट रेखा /जितेंद्र तिवारी/ महराजगंज

 यातायात पुलिस द्वारा जनपद महराजगंज के कस्बा क्षेत्र में व्यापक यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत आमजन को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। यातायात पुलिस, आरटीओ एवं AE PWD की संयुक्त टीम द्वारा सिंदुरिया–ठूठीबारी मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया,डायवर्सन प्वाइंटों तथा जहां-जहां सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है, उन सभी स्थलों पर रिफ्लेक्टर टेप, साइनेज बोर्ड एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण लगवाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।इसके अतिरिक्त निचलौल कस्बे एवं सबया ढाले के पास स्थित ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु वहां साइनेज बोर्ड, कैटआई तथा खंभों/पेड़ों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में सिसवा चीनी मिल परिसर में जी एम चीनी मिल की उपस्थिति में गन्ना लेकर आने वाले ट्रक/ट्रैक्टर चालकों एवं किसानों को जागरूक किया गया कि वे अपने वाहनों के पीछे लाल कपड़े पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर ही आवागमन करें, जिससे दुर्घटनाओं की रोकथाम की जा सके।