भाजपा के शीर्ष नेताओं ने जो मुझ पर विश्वास किया है मैं उस पर खरा उतरूंगा - रविन्द्र कुशवाहा

Dec 23, 2025 - 12:50
 0
भाजपा के शीर्ष नेताओं ने जो मुझ पर विश्वास किया है मैं उस पर खरा उतरूंगा - रविन्द्र कुशवाहा

भाजपा के शीर्ष नेताओं ने जो मुझ पर विश्वास किया है मैं उस पर खरा उतरूंगा - रविन्द्र कुशवाहा

 अमिट रेखा/ रजनीश पटेल/भाटपार रानी/ देवरिया

लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर के पूर्व लोकप्रिय व यशस्वी सांसद रविंद्र कुशवाहा को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर उनका भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें फूल माला पहनकर अंगवस्त्र और गाजे बाजे के साथ भाजपा नेता सर्विस तिवारी जी और भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया । पूछे जाने पर पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी ने जो मुझ पर विश्वास करके राष्ट्रीय  कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है मैं उसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा । देवरिया के यशस्वी जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी ने तथा विकासखंड भाटपार रानी के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा ने उन्हें फूल माला पहनकर अंग वस्त्र से भव्य रूप से स्वागत किया और कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव में फिर आप सलेमपुर के सांसद बनकर लोकसभा में जाएंगे क्योंकि अब जनता ने यह मन बना लिया है कि इस बार फिर से रविंद्र कुशवाहा को ही जीताकर लोकसभा भेजा जाएगा , जिससे पुनः इस क्षेत्र का विकास हो सके । उक्त अवसर पर भाजपा नेता संतोष पटेल टाइगर सिंह धीरज सिंह कृष्ण बिहारी कुशवाहा जितेंद्र जायसवाल एंथोनी जायसवाल धर्म प्रकाश तिवारी डिंपल सिंह शैलेश सिंह आदि अनेकों भाजपा नेता इस कार्यक्रम में उपस्थित थे ।