मकर संक्रांति (खिचड़ी) पर्व पर 14 जनवरी को स्थानीय/सार्वजनिक अवकाश घोषित

Jan 12, 2026 - 22:37
 0

मकर संक्रांति (खिचड़ी) पर्व पर 14 जनवरी को स्थानीय/सार्वजनिक अवकाश घोषित

अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर 

उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग, संख्या-671/तीन -2025-39(2) / 2016 लखनऊ दिनाँक 17 नवम्बर, 2025 में निगोशिएबुल इन्सटूमेंट एक्ट 1881 द्वारा प्राप्त उन अधिकारों को काम में लाकर, जिन्हें भारत सरकार की विज्ञप्ति संख्या-20/25-56-पीयूबी-1 दिनाँक 08 जून, 1957 के अनुसार राज्य सरकार काम में ला सकती है, राज्यपाल निर्दिष्ट छुट्टियों को सन् 2026 अर्थात शक सम्वत् 2082-83 के समस्त उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करते है के क्रम  में मकर संक्रान्ति (खिचड़ी) जो स्थानीय स्तर पर व्यापक रूप से मनाये जाने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। उक्त पर्व की महत्ता के दृष्टिगत पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए, जिलाधकारी महेंद्र सिंह तंवर ने  दिनांक 14 जनवरी, 2026  को "मकर संक्रान्ति" (खिचड़ी) पर्व मनाये जाने हेतु स्थानीय / सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।