तहसील फरेंदा में किया गया संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

Dec 23, 2025 - 12:46
 0
तहसील फरेंदा में किया गया संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

तहसील फरेंदा में किया गया संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

अमिट रेखा /जितेंद्र तिवारी/ महराजगंज

  जनपद महराजगंज के तहसील फरेंदा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया ।जनपद में भूमि विवाद के समस्याओं के समाधान हेतु पूर्व में ही भूमि विवाद सेल का गठन किया गया है । जिसमें राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गंभीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु  लगाई  गई है । पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा तहसील दिवस में उपस्थित समस्त पुलिस  अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके ।इसके अतिरिक्त समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा तहसीलों पर सम्बन्धित, उप जिलाधिकारी  गण के साथ शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया एवं उनके निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।