छठ घाट निर्माण शुरू होने से पहले ही धन निकासी, जांच की मांग

Jan 29, 2026 - 17:30
 0
छठ घाट निर्माण शुरू होने से पहले ही धन निकासी, जांच की मांग

छठ घाट निर्माण शुरू होने से पहले ही धन निकासी, जांच की मांग

अमिट रेखा / कुशीनगर

विशुनपुरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा कंठी छपरा में विकास कार्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राम सभा के बनहवा टोला स्थित पोखरी पर छठ घाट निर्माण कार्य के लिए धन निकासी होने के बावजूद निर्माण कार्य समय से शुरू न होने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा निवासी दिलीप कुशवाहा ने इस संबंध में कुशीनगर के मुख्य विकास अधिकारी को लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि छठ घाट निर्माण कार्य के लिए भुगतान कर दिया गया, जबकि मौके पर निर्माण कार्य काफ़ी देर शुरू हुआ है। इसके साथ ही कार्य प्रारंभ होने से पहले ही मजदूरी का भुगतान मजदूरों के खातों में किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि सरकारी धन की निकासी के बावजूद कार्य स्थल पर न तो छठ घाट का निर्माण दिखाई दे रहा है और न ही कोई ठोस प्रगति, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर ग्राम सभा के चंद्रिका यादव, मुंन्द्रिका यादव,विष्णु गोड़, रामपाल,तानसेन विनय, लल्लन कुमार,भोला यादव, पवन,मोहन,वशिष्ट शर्मा, अजय शर्मा,उमेश,हकीमुद्दीन अंसारी,कमलेश,रामू कुशवाहा, अवधेश कुमार,अरविंद यादव, श्रवण गुप्ता, नागेंद्र, विजय,सुरेश सहित सैंकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।
वहीं इस संबंध में ग्राम प्रधान नगई राजभर ने बताया कि पोखरी में पानी भरा होने तथा मिट्टी उपलब्ध न हो पाने के कारण निर्माण कार्य में देरी हुई है।
ग्राम सचिव अनूप दुबे ने बताया कि मटेरियल लाने के लिए भुगतान कराया गया है, लेकिन पोखरी में पानी भरे होने के कारण कार्य प्रभावित हुआ है।