क्षेत्र में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 

Jan 29, 2026 - 17:31
 0
क्षेत्र में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 

क्षेत्र में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 

अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर/कुशीनगर 

नगर पंचायत फाजिलनगर क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।पूरे क्षेत्र में गणतंत्र दिवस की धूम रही । विद्यालयों में बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। नगर पंचायत फाजिलनगर के प्रशासक/उपजिलाधिकारी कसया व नगर पंचायत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह लिपिक शुभम मिश्रा, सभासद प्र अब्बास शेख, कमलेश वर्मा, जेपी सिंह, रमेश पासी, राकेश सिंह सभी सभासदगण तथा नगर पंचायत प्रभारी रिंकू यादव, रिंकू राय, जेपी सैनी, अतुल मिश्रा, सुरेन्द्र यादव, सतीश यादव, संदीप विश्वकर्मा, गुड्डू सिंह सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे और नगर पंचायत फाजिलनगर कार्यालय पर झंडा रोहण कर पटखौली स्वतन्त्रता सेनानियों के स्मृति पर पुष्प अर्पित किया उसके बाद मिडिल स्कूल बाबू बाजार, गांधी चबूतरा सब्जी मंडी व्यापारियों के साथ झंडा रोहण किया गया। सैंकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरित किया। विद्यालयों में स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को खूब सराहा गया ।