दिव्यांग बच्चों को वितरित किया गया कंबल 

Jan 2, 2026 - 20:12
 0
दिव्यांग बच्चों को वितरित किया गया कंबल 

दिव्यांग बच्चों को वितरित किया गया कंबल 

अमिट रेखा/ जितेन्द्र कुमार 

गोरखपुर आज उत्तर प्रदेश प्रबंधक शिक्षक कल्याण संघ के अध्यक्ष बाबूराम पांडे के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रबंधक शिक्षक कल्याण संघ के पदाधिकारिओ ने नॉर्मल स्थित दिव्यांग छात्रावास में दिव्यांग बच्चों को भीषण ठंड देखते हुए कंबल वितरण किया गया। 
उत्तर प्रदेश प्रबंधक शिक्षक कल्याण संघ के अध्यक्ष बाबूराम पांडे ने बताया कि  साल के पहला दिन है हमारे उत्तर प्रदेश प्रबंधक कल्याण संघ के द्वारा विगत 5 वर्षों से गरीब आशा है दिव्यांग लोगों में नए वर्ष के दिन कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जाता है आज भी इन दिव्यांग बच्चों में कंबल वितरण करके हमको अपार सुख का अनुभव प्राप्त हो रहा है और हम सभी लोगों से अपील करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उनकी मदद करें। इस उत्तर प्रदेश प्रबंधक शिक्षक कल्याण संघ के संरक्षक राजेंद्र राय राहुल राय प्रदेश सचिव शिव नारायण दुबे प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह अरविंद दुबे शिव प्रताप यादव ब्रह्मानंद वर्मा जितेंद्र यादव आलोक कुमार अमरेंद्र श्रीवास्तव संजय गौड़ प्रमोद पांडे नागेंद्र पाठक संजय सिंह जीवन तिवारी मनोज कुमार पांडे दिलीप सिंह आर एन तिवारी प्रेमचंद पांडे अखिलेश दुबे अब्दुल हसन समेत सभी पदाधिकारी मौजूद है।