खैराट शिव मंदिर में श्री रुद्र महायज्ञ व रामलीला से भक्तिमय माहौल
खैराट शिव मंदिर में श्री रुद्र महायज्ञ व रामलीला से भक्तिमय माहौल
अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया
पथरदेवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैराट स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ एवं रामलीला कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यज्ञ स्थल पर सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं। कथा वाचन के लिए वृंदावन से पधारे जनार्दन शास्त्री श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म का संदेश दे रहे हैं। उनके मधुर प्रवचन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
रात्रि में अवध-मिथिला की टीम द्वारा भव्य रामलीला मंचन किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए दूर-दराज के गांवों से लोग पहुंच रहे हैं। रामलीला का उद्घाटन शुक्रवार की रात पूर्व जिला पंचायत सदस्य राणा प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, एकता और सद्भावना को मजबूत करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं।
यज्ञ का समापन सोमवार को भव्य आरती और महाभंडारे के साथ होगा। आयोजन में यज्ञकर्ता हनुमान जी महाराज, राम इकबाल सिंह, गुलजार प्रसाद, कौशल तिवारी, शिवदयाल सिंह, अरविंद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रोहित राव, रामप्रवेश राव, राज नारायण यादव, आशीष गुप्ता, चंद्रमा यादव, संदीप श्रीवास्तव, नितेश राव, सुग्रीव यादव, हंसराज सिंह, बबलू यादव, नागेंद्र सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।