सब जूनियर बालिका हॉकी व जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन/ट्रायल
अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर
खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश के क्रम में क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका हॉकी एवं जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए खिलाड़ियों का चयन/ट्रायल किया जाएगा। इसके लिए जिला एवं मण्डल स्तर पर चयन प्रक्रिया निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर चयन/ट्रायल 02 जनवरी 2026 को सायं 02 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर में आयोजित होगा। इसके उपरांत मण्डलीय चयन/ट्रायल 03 जनवरी 2026 को गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा। सब जूनियर बालिका हॉकी का मण्डलीय ट्रायल दोपहर 12 बजे बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में तथा जूनियर बालिका कुश्ती का मण्डलीय ट्रायल प्रातः 11 बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में संपन्न होगा।
चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी, जिसमें सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता 07 से 12 जनवरी 2026 तक मेरठ में तथा जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता 09 से 11 जनवरी 2026 तक आजमगढ़ में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने जनपद के समस्त प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या से अनुरोध किया है कि वे अपने विद्यालय/महाविद्यालय की पात्र बालिका खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि व समय पर चयन/ट्रायल में प्रतिभाग हेतु भेजें। चयन/ट्रायल में सम्मिलित होने के लिए खिलाड़ियों को आयु प्रमाण हेतु विद्यालय द्वारा जारी पात्रता प्रमाण-पत्र/आधार कार्ड अथवा नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।