किसानों नौजवानों के बीच समाजसेवी अवधनाथ ठाकुराई का जन्मदिन हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया
सेवरही चीनी मिल पार्किंग ग्राउंड में गन्ना किसानों ने अवध नाथ ठाकुराई के जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाया, केक काटकर सबका मुंह मीठा हुआ
अमिटरेखा/कृष्णा यादव /तमकुहीराज /कुशीनगर
विधानसभा तमकुही राज क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं राजनीतिक तैयारी में जुटे समाजसेवी अवधनाथ ठाकुराई निवासी ग्राम सभा टंडवा ने अपना जन्मदिन सेवरही चीनी मिल पार्किंग ग्राउंड पानी टंकी के पास किसान ठहराव स्थल पर किसानों के बीच 15 दिसंबर दिन सोमवार को भव्य रूप से मनाया। क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवियों सहित गन्ना किसान भारी संख्या में उपस्थित रहे केक काटकर जन्मदिन मनाया गया आए हुए आगंतुकों को केक खिलाकर मुंह मीठा किया गया साथ ही प्रीत भोज की भी व्यवस्था कार्यक्रम का आयोजन हुआ आए हुए सभी लोगों ने समाजसेवी अवधनाथ ठाकुरई के जन्मदिन को भव्य रूप से मनाते हुए दीर्घायु होने की शुभकामना दी। कार्यक्रम स्थल पर सभी लोगों ने बड़े ही उत्साह एवं हर्ष पूर्वक जन्मदिन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रसिद्ध समाजसेवी अवधनाथ ठाकुराई को बधाई दी तथा शुभकामनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर अवधनाथ ठठकुराई ने आए हुए सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया आभार प्रकट किया तथा सबको भोजन करने के उपरांत ही कार्यक्रम स्थल से विदा किया। किसानों नौजवानों के बीच आयोजित जन्मदिन का कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का एक माहौल पैदा किया है क्योंकि प्रायः लोग अपने निवास स्थान पर ही जन्मदिन मनाते हैं परंतु एक समाजसेवी ने अपना जन्मदिन घर से दूर शहर के किनारे सेवरी चीनी मिल पार्किंग ग्राउंड के किसान ठहरावस्थल पर मना कर क्षेत्र को एक संदेश दिया है कि मेरा पूरा तन मन जीवन किसानों नौजवानों गरीबों के लिए समर्पित है और आने वाले दिनों में भी रहेगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के समाजसेवी राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नेता गन्ना किसान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।