कृष्ण मुरारी सिंह के लेफ्टिनेंट बनने पर हुआ भव्य स्वागत

Dec 15, 2025 - 18:20
 0
कृष्ण मुरारी सिंह के लेफ्टिनेंट बनने पर हुआ भव्य स्वागत

कृष्ण मुरारी सिंह के लेफ्टिनेंट बनने पर हुआ भव्य स्वागत


अमिट रेखा/कृष्णा यादव/तमकुहीराज /कुशीनगर


कुशीनगर जनपद के विकासखंड सेवरही ग्राम सभा जवही दयाल निवासी जयप्रकाश सिंह के पुत्र कृष्ण मुरारी सिंह का लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने के उपरांत घर आने पर क्षेत्र वासियों ने फूलों की वर्षा कर किया भव्य स्वागत। बड़ी तादाद में अपने वाहन के साथ इन्तजार कर रहे ग्रामीणों ने काफिले के साथ उनके घर तक गए जहां बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत कर अपना आशीर्वाद देते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त किए।
स्वागत के क्रम में शिक्षक दीपक सिंह ने कहा कि शिक्षक,एवं बच्चे के माता पिता के त्याग, तपस्या, परिश्रम का परिणाम है जो आज दिख रहा है। शिक्षक एवं अभिभावक सदैव अपने बच्चों को सफल होना देखना चाहते हैं। इसलिए इतना कठिन परिश्रम करते हैं।
उक्त अवसर पर तमकुही राज नगर पंचायत अध्यक्ष जे पी गुप्ता,भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह राजपूत,शिक्षक अशोक सिंह,लंकेश सिंह,विरेन्द्र सिंह,मुकेश सिंह राघव,राजन सिंह,लक्ष्मण सिंह सूर्यवंशी,रणवीर प्रताप शाही, लखनऊ हाई कोर्ट एडवोकेट राजकुमार सिंह सूर्यवंशी अमित सिंह,मनोज सिंह संदीप गुप्ता,मनजीत गुप्ता,मनीष सिंह,रवि प्रताप सिंह,रामनरेश सिंह,मुकेश खरवार,विकास यादव,उमेश कुशवाहा आदि के साथ साथ सैकड़ों लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दी।