रामकोला वार्ड 13 में सड़क-नाली निर्माण में घटिया सामग्रीः पीली गिट्टी, छड़ें मानक के विपरीत; सूचना बोर्ड भी नदारद

Dec 16, 2025 - 11:12
 0
रामकोला वार्ड 13 में सड़क-नाली निर्माण में घटिया सामग्रीः पीली गिट्टी, छड़ें मानक के विपरीत; सूचना बोर्ड भी नदारद

रामकोला वार्ड 13 में सड़क-नाली निर्माण में घटिया सामग्रीः पीली गिट्टी, छड़ें मानक के विपरीत; सूचना बोर्ड भी नदारद

अमिट रेखा /ओम प्रकाश यादव 

रामकोला कुशीनगर स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में आरसीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य में अनियमितताओं का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माण कार्य में पीली गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है, जो निर्धारित मानकों के विपरीत है। इसके अतिरिक्त, छड़ों की गुणवत्ता भी मानक के अनुरूप नहीं है और गिट्टी की ठीक से कुटाई भी नहीं की जा रही है।ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक समाधान नहीं मिला है।निर्माण स्थल पर सरकारी नियमों के अनुसार सूचना बोर्ड (डिस्प्ले बोर्ड) भी नहीं लगाया गया है, जो पारदर्शिता की कमी को दर्शाता है। नियमों के तहत, किसी भी सार्वजनिक निर्माण कार्य स्थल पर सिटिजन इंफॉर्मेशन बोर्ड लगाना अनिवार्य है।इस बोर्ड पर कार्य का नाम, कुल बजट, कार्य की अवधि (शुरू होने और पूरा होने की संभावित तारीख), कार्यदायी संस्था (ठेकेदार या विभाग का नाम), और अन्य तकनीकी विवरण जैसे ईंटों की गुणवत्ता व सीमेंट का अनुपात जैसी जानकारी होनी चाहिए। यह बोर्ड नागरिकों को उनके टैक्स के पैसे के उपयोग की जानकारी देता है और पारदर्शिता सुनिश्चित करता है। इसके अभाव में भ्रष्टाचार की संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि आम जनता को कार्य की गुणवत्ता और बजट की जानकारी नहीं मिल पाती है।इस मामले पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और अवर अभियंता से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इस संबंध में सभासद जयप्रका राव ने कहा कि इस संबंध में नगर पंचायत अधिकारी से वार्ता की जा रही है |