कुशीनगर में 4 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी,
कुशीनगर में 4 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी,
मिठाई के नाम पर बनाया हवस का शिकार ,हालत बिगड़ी
अमीट रेखा/अजीत मिश्र /सिसवा नाहर/कुशीनगर
कुशीनगर जनपद में किशोरियों एवं युवतियों के साथ दुष्कर्म का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है 15 दिसंबर को तरया सुजान थाना क्षेत्र के एक गांव में महज 4 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर बेहोशी के हालात में सड़क पर फेंक कर दुष्कर्मी का भाग जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं,बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है,
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय युवक बगल के एक गांव में एक व्यक्ति के घर आता जाता था,जिसका फायदा उठा रविवार को सायं करीब 6 बजे बच्ची को दुकान में मिठाई दिलाने के लालच देकर ले गया, सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया, घटना से अनजान परिजनों को जब बच्ची के लौटने में देरी हुई तब परिजन बच्ची का खोजबीन करने लगे, खोजबीन के दौरान मासुम बच्ची सड़क पर अचेत अवस्था में मिली, परिजनों ने डायल 112 को घटना के संबंध में जानकारी दी,मौके पर पहुंची पुलिस, बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया,बच्ची की हालत नाज़ुक बताई जा रही है|पीड़ित परिवार का कहना है की उक्त प्रकरण में आरोपी के खिलाफ सक्त से सक्त कार्यवाही की जाय|