इन्दौर की टीम ने मुम्बई को हराकर फाइनल में पहुंचा

Dec 28, 2025 - 21:19
 0
इन्दौर की टीम ने मुम्बई को हराकर फाइनल में पहुंचा

इन्दौर की टीम ने मुम्बई को हराकर फाइनल में पहुंचा

इन्दौर के खिलाड़ी विवेक सिंह को आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया

अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर

 राज मालती स्टेडियम में आयोजित 20वीं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में शौर्य क्रिकेट एकेडमी इन्दौर की टीम ने शालूदार एच क्लब   मुम्बई की टीम को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हराकर फाइनल में अपना स्थान बना लिया। इन्दौर के खिलाड़ी विवेक सिंह को आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
    शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे से खेले गए प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंदौर के कप्तान हर्ष त्यागी ने टॉस जीतकर मुंबई की टीम को बल्लेबाजी का लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम निर्धारित 25 ओवरों के मैच में दो गेंद शेष रहते सभी विकेट गंवाकर 230 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें हर्ष दीक्षित ने 52 रन, अमन 36 रन, सागर सोलंकी  32 तथा कुलदीप गेही 30 व अभिषेक सिंह 28 रनों का योगदान दिया। इन्दौर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए विक्रान्त सिंह भदौरिया ने चार विकेट, नवनीत कुमार ने तीन विकेट, विवेक सिंह ने दो तथा प्रथम सलूजा ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इन्दौर की टीम ने 14 गेंद शेष रहते सात विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। जिसमें विवेक सिंह ने 85 रन, प्रथम सलूजा 44 रन, हिमांशु सिंह 35 रन तथा सम्यक त्रिवेदी ने 27 रनों का योगदान देकर टीम को विजय के करीब पहुंचा दिया। मुम्बई के तरफ से गेंदबाजी करते हुए सागर सोलंकी, कप्तान आशीष सिंह, विकल्प कन्नौजिया ने दो -दो विकेट तथा भालेराव प्रतीक ने एक विकेट लिए। नवाद 85 रनों की पारी खेलते हुए दो विकेट लेने वाले इंदौर के खिलाड़ी विवेक सिंह को मैन ऑफ मैच का पांच हजार रुपए तथा ट्राफी उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पाण्डेय ने प्रदान किया ।मैच का कमेंट्री मोहम्मद अलम, गुड्डू पाण्डेय और आईपीएल के कमेंटेटर सुमित कुमार मिश्रा ने किया। मैच का लाइफ प्रसारण सचिन यादव, प्रभारी सिंह संदीप यादव द्वारा किया जा रहा है। स्कोर बोर्ड का संचालन आयान द्वारा किया गया। इस दौरान आयोजन समिति के संरक्षक रिटायर्ड आरटीओ अजय त्रिपाठी, अभय त्रिपाठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, डॉ रामानुज पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन शुक्ला, अजाज शत्रु शाही कुंवर जी, सत्यम त्रिपाठी, शुभम त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह, टीएन राय, शिवशंकर तिवारी, चन्दन दूबे, विनीत कुमार बंटी, आजाद अंसारी, प्रदीप सिंह, उदयभान सिंह, कबीन्द्र सिंह, गुडडू चौहान, पिंटू राय, मनीष ओझा, राहुल सिंह, सऊद अली, दारोगा, अशरफ अंसारी, खुर्शीद आलम, पिंटू सिंह, भास्कर राय, इमरान अली, पंकज ओझा, मोनू इराकी, अनुराग कुशवाहा, सत्येंद्र पाण्डेय, नागेन्द्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।