कृषि मंत्री ने किया अटल जयंती पर विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास
अमिट रेखा/बघौचघाट /देवरिया
पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जन्म जयंती के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा की नगर पंचायत तरकुलवा अंतर्गत वार्ड संख्या–2 गांधीनगर (कनकपुरा) में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में अनेक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया तथा जरूरतमंदों को शीतलहर से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गए।इस अवसर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री/ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नगर पंचायत तरकुलवा में कुल ₹297.64 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से 39.50 लाख की लागत से वार्ड नं. 5/12 में बंदर गेट से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पथ प्रकाश हेतु पोल स्थापना व स्ट्रीट लाइट कार्य,44.97 लाख से कनकपुरा में पार्क सह ओपन एयर जिम निर्माण,138.00 लाख से कनकपुरा में अध्ययन केंद्र निर्माण,9.27–₹9.27 लाख से प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाई स्कूल कनकपुरा में अतिरिक्त कक्षा निर्माण,11.84 लाख से कनकपुरा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण,3.25 लाख से कनकपुरा व मठिया खरीद के विद्यालयों में बेंच एवं स्मार्ट क्लास स्थापना,35.29 लाख से वार्ड नं. 10 (मठिया खरीद) में रामचंद्र कुशवाहा के मकान से शिव मंदिर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य शामिल हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्रनिर्माण में योगदान को स्मरण किया और क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। अंत में शीतलहर से प्रभावित जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।इस दौरान जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी,रविंद किशोर कौशल, ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा रामाशीष गुप्ता, मंडल अध्यक्ष तरकुलवा दुष्यंत राव, पथरदेवा मंडल अध्यक्ष हरीश उर्फ जीपु शाही, देसही उमापति सिंह, महुआडीह विजय कुमार पाण्डेय, नगर अध्यक्ष हेतिमपुर बिरेंद्र यादव, भाजपा नेता डॉ. विनय राव, रामाशीष प्रसाद, नगर अध्यक्ष तरकुलवा जनार्दन कुशवाहा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।