ऑल इंडिया महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का तमकुही राज में 17 दिसंबर 2025 से आगाज

Dec 17, 2025 - 11:19
 0
ऑल इंडिया महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का तमकुही राज में 17 दिसंबर 2025 से आगाज

ऑल इंडिया महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का तमकुही राज में 17 दिसंबर 2025 से आगाज

तमकुही राज रामलीला मैदान में नगर पंचायत तमकुही ट्रांसपोर्ट क्लब तमकुही राज के सौजन्य से महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का होगा प्रदर्शन 19 दिसंबर को खेला जाएगा फाइनल प्रतियोगिता

अमिटरेखा/कृष्णा यादव /तमकुहीराजपुर
तमकुहीराजपुर से नगर। स्वर्गीय राजा इंद्रजीत प्रताप बहादुर शाही की तपोभूमि भूमि तमकुही राज के रामलीला मैदान में प्रतिवर्ष के भाति इस वर्ष भी नगर पंचायत तमकुही तथा ट्रांसपोर्ट क्लब तमकुही के द्वारा आयोजित ऑल इंडिया महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 17 दिसंबर 2025 से शुरू होने जा रहा है जिसमें बिहार नेपाल उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रान्तो के महिला खिलाड़ी विभिन्न स्पोर्ट क्लब हॉस्टल से प्रतिभा कर रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 19 दिसंबर 2025 को खेला जाएगा। पूर्वांचल की धरती राजा साहब की कर्मस्थली तमकुही राज रामलीला मैदान में प्रतिवर्ष महिला फुटबॉल का आयोजन होता रहा है जिसमें क्षेत्र के युवा खेलों में रुचि रखने वाले दर्शक बड़ी संख्या में भाग लेते हैं यह प्रतियोगिता पूर्वांचल में अपने आप में एक महत्व रखता है। युक्त जानकारी आयोजक मंडल की तरफ से दी गई है तथा दर्शक बंधुओ से अनुरोध किया गया है की समय से उपस्थित होकर दूर-दूर से आए हुए महिला फुटबॉल खिलाड़ियों की कला प्रदर्शन को देखें और प्रोत्साहित करें।