समय देकर नहीं  पहुँचे ज्ञापन लेने  तमकुही विधायक, पत्रकार व मरीज दोनों निराश

Dec 15, 2025 - 17:54
 0
समय देकर नहीं  पहुँचे ज्ञापन लेने  तमकुही विधायक, पत्रकार व मरीज दोनों निराश

समय देकर नहीं  पहुँचे ज्ञापन लेने  तमकुही विधायक, पत्रकार व मरीज दोनों निराश

अमिटरेखा/कृष्णा यादव/तमकुहीराज/कुशीनगर

तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार द्वारा शनिवार सायं 4 बजे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापऐ) के पत्रकारों को समय दिए जाने के बावजूद निर्धारित स्थान पर न पहुँचने से भारी नाराजगी देखने को मिली। पत्रकारों के साथ-साथ निःशुल्क इलाज की आस लगाए सैकड़ों गरीब मरीज भी निराश होकर लौट गए। 
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के वरिष्ठ पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन तहसील स्तर पर सभी दैनिक समाचार पत्रों के संवाददाताओं को मान्यता, जिला, मंडल व तहसील स्तर पर पत्रकार स्थाई समितियों का गठन व नियमित बैठक, ग्रामीण पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड व रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा, प्रदेश व विधानसभा पत्रकार मान्यता समितियों में ग्रापऐ के प्रतिनिधियों को सदस्यता, लखनऊ में ग्रापऐ कार्यालय हेतु निःशुल्क भवन,ग्रामीण पत्रकार आयोग का गठन और पत्रकारों पर एफआईआर से पूर्व सक्षम अधिकारी द्वारा जांच का प्रावधान आदि के संबंध मे तमकुही विधायक असीम कुमार को सौंपने हेतु शनिवार को तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के बनरहा स्थित उनके दामाद डॉ. शिवेंद्र राय के अस्पताल पर पहुँचा। दुदही, बरवापट्टी, पटहेरवा, तमकुहीराज, सलेमगढ़ सहित दूर-दराज क्षेत्रों से लगभग 35–40 पत्रकार 3 बजे से ही इंतजार करते रहे, किंतु विधायक शाम 6 बजे तक भी नहीं पहुँचे। अंततः नाराज पत्रकार बिना ज्ञापन सौंपे वापस लौट गए।एक मरीज ने बताया कि विधायक द्वारा प्रत्येक शनिवार निःशुल्क ओपीडी देखने का संदेश भी प्रसारित कराया गया था। संदेश पर भरोसा कर सैकड़ों किसान-मजदूर सुबह से अस्पताल परिसर में बैठे रहे, पर विधायक के न पहुँचने से उन्हें भी बिना इलाज लौटना पड़ा।इस दौरान तहसील अध्यक्ष राज कुमार चौबे, अजय सिंह, अंजनी सिंह, कृष मुरारी पाण्डेय, विजय गोड़, राजीव रंजन तिवारी,पारस नाथ पाण्डे, कृष्ण कुमार राय कामाख्या नारायण मिश्र, कृष्णनंदन खरवार, सालाऊदीन, पंकज मिश्रा, अमित पाण्डेय, अजित मिश्र, वैभव तिवारी, बृजेश मिश्रा  सहित अनेको पत्रकार उपस्थित रहे।