सिरौली पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा

Nov 16, 2026 - 23:24
 0
सिरौली पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा

सिरौली पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा

कार और ट्रॉली में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे दो लोग

अमिट रेखा/निचलौल/महराजगंज

 सिरौली पेट्रोल पंप के समीप खाद गोदाम के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।
हादसे के दौरान कार में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित हैं। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
राहत की बात यह रही कि जोरदार टक्कर के बावजूद कार सवारों की जान बच गई।