सशक्त नारी, सुरक्षित समाज – मिशन शक्ति का संकल्प
सशक्त नारी, सुरक्षित समाज – मिशन शक्ति का संकल्प
अमिट रेखा/ जितेंद्र तिवारी/ महराजगंज
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया गया। टीम ने महिलाओं को बताया कि सरकार द्वारा उनके सम्मान, सुरक्षा और उन्नति के लिए अनेक योजनाएं और सुविधाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ लेकर वे अपने जीवन को सुरक्षित और सशक्त बना सकती हैं।
सम्मेलन में महिलाओं को आपातकालीन और सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें 112 (आपात सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 102 (एम्बुलेंस सेवा), 181 (महिला सहायता लाइन) शामिल हैं। टीम ने समझाया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या आपात स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क कर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है।
इसके साथ ही महिलाओं को बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम ने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना, उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार के अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने यह भी कहा कि महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता से ही एक सुरक्षित और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।
सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान को अत्यंत सराहनीय बताया। महिलाओं का कहना था कि इस तरह के कार्यक्रमों से उन्हें न केवल जानकारी मिलती है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने मिशन शक्ति टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस अभियान का समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए।