सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में 'बालिका परामर्श गोष्ठी' का सफल आयोजन

Jan 23, 2026 - 20:14
 0
सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में 'बालिका परामर्श गोष्ठी' का सफल आयोजन

सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में 'बालिका परामर्श गोष्ठी' का सफल आयोजन

अमिट रेखा/जितेंद्र यादव/गोरखपुर 

विद्या भारती गोरक्ष प्रांत के तत्वावधान में आज सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग, गोरखपुर के परिसर में 'बालिका शिक्षा एवं परामर्श गोष्ठी' का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरवय बालिकाओं को शारीरिक परिवर्तनों के प्रति जागरूक करना और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि करना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist) डा. बबीता अग्रवाल ने बालिकाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने किशोरियों को संबोधित करते हुए कहा कि, "किशोरावस्था जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है जिसमें स्वाभाविक शारीरिक परिवर्तन होते हैं। इन परिवर्तनों से घबराने या संकोच करने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है, बल्कि इन्हें समझने और सही परामर्श लेने की आवश्यकता है।" उन्होंने स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन पर भी महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर सुषमा पाण्डेय ने शिक्षा के साथ-साथ बालिकाओं के मानसिक और सामाजिक सशक्तिकरण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जागरूक बालिका ही एक सशक्त समाज की आधारशिला रखती है।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अतिथियों का परिचय एवं आभार ज्ञापन विद्यालय की उप प्रधानाचार्या  रुक्मिणी उपाध्याय द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यालय की बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु इस तरह के आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश सिंह,आचार्य, आचार्या बहनें और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।