अपराध पर प्रहार, पीड़ित को न्याय—घुघली पुलिस हर मोर्चे पर तैयार

Jan 5, 2026 - 21:53
 0
अपराध पर प्रहार, पीड़ित को न्याय—घुघली पुलिस हर मोर्चे पर तैयार

अपराध पर प्रहार, पीड़ित को न्याय—घुघली पुलिस हर मोर्चे पर तैयार


अमिट रेखा /जितेंद्र तिवारी/ महराजगंज

अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा पीड़िताओं/अपहृताओं की शीघ्र एवं सकुशल बरामदगी के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत घुघली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया।
  थाना घुघली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-469/2025 धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित मामले में पुलिस टीम—उप निरीक्षक संजय कुशवाहा, महिला कांस्टेबल साधना सिंह एवं कांस्टेबल छड्डू प्रसाद—द्वारा आज दिनांक 02 जनवरी 2026 को लगभग 14:25 बजे शिकारपुर चौराहा, थाना घुघली, जनपद महराजगंज के पास से अपहृत बालिका को सकुशल बरामद किया गया।
 बरामदगी के पश्चात बालिका को सुरक्षित संरक्षण में रखते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से न केवल परिजनों ने राहत की सांस ली है, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी और मजबूत हुआ है।